Home अपना प्रदेश नेशनल न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल टेक न्यूज़ जॉब/वेकैंसीक कृषि ट्रेंडिंग न्यूज़ राशिफल ई-पेपर

आज में झुलसी विवाहित महिला सुनिए किस पर लगे आरोप

महाराजपुरा थाना के फूल पूरा गांव की घटना आरती गुर्जर नाम की महिला आग में झुलसी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को लेकर ये क्या कहा ग्वालियर में  पुलिस ने महिला के ...

Vikas Gupta

Updated on:

महाराजपुरा थाना के फूल पूरा गांव की घटना

आरती गुर्जर नाम की महिला आग में झुलसी

RNVLive

पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किया

ससुराल पर प्रताड़ना के आरोप लगाए

महाराजपुरा पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में महिला ने दिए बयान

ससुरालियों पर जलाने का लगाया आरोप

भाई ने कहा शादी के बाद से कर रहे थे प्रताड़ित-

देखिए वीडियो : Link

रिपोर्टर विकास गुप्ता
ग्वालियर मध्यप्रदेश
मोबाइल 7999201676

ग्वालियर में दहेज और पुश्तैनी संपति में हिस्से के लिए महिला को उसके अपनों ने ही जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की है। वहशियों ने उसे मारा पीटा फिर उसके ऊपर डीजल छिडकक़र आग लगा दी। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के फुलपुरा गांव में हुई है। महिला की चीखें सुनकर गांववालों ने आकर उसे बचाने की कोशिश की। लेकिन तब तक करीब 95 प्रतिशत झुलस चुकी थी। अस्पताल पहुंचकर उसने जिंदा जलाकर मारने में ससुराल के 12 लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं सभी आरोपी फरार हो गए हैं। वहीं पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के फूलपुरा गांव में रहने वाले लोकेन्द्र गुर्जर की 28 साल की पत्नी आरती को उसके ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया। जिसे घायल गंभीर हालत में मायके वालों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिंदगी और मौत से जूझ रही आरती ने दर्द से तड़पते हुए अपने साथ हुए वहशीपन का खुलासा किया है कि वह घर पर अकेली थी। पति लोकेन्द्र किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसे अकेला देखकर ससुर दीवान सिंह, सास कुसुमा, जेठ बंटी, जेठानी महिमा, जेठ करुआ उसकी पत्नी रेखा, देवर राहुल, देवरानी वीकेश, ,जेठ घोंघा उसकी पत्नी कुसुमा, जेठ हुन्ना और उसकी पत्नी मनीषा ने आकर उसे दबोच लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। जब वहां मदद के लिए चीखी तो उन लोगों ने उसम मुंह दबा दिया। फिर डीजल लाकर उसके ऊपर उडेल कर आग लगा दी। आग लगाने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए उसकी चीख पुकार सुन गांव वाले मौके पर पहुंचे और पुलिस और मायके वालों को सूचना कर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 90% जलने पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल आरती के साथ वारदात की वजह दहेज की मांग और संपति में हिस्से में झगड़ा बताया जा रहा है। आरती की शादी करीब 11 साल पहले लोकेन्द्र से हुई थी। आरती ने जमी हालत में खुलासा किया है शादी के बाद से उसे दहेज के लिए तंग किया जाता था। इसके अलावा सास, ससुर और जेठ उसे और पति को संपति में हिस्सा देने को भी तैयार नहीं थे। जिसे लेकर आए दिन विवाद होता था। फिलहाल पुलिस ने घायल महिला के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के 12 लोगों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment