विज्ञापन

भंडारा खिलाने का झांसा देकर ले गया युवक जेवर के लिए उतार दिया मौत के घाट

भंडारा खिलाने का झांसा देकर ले गया युवक जेवर के लिए उतार दिया मौत के घाट

—Advertisement—

राजगढ़ जिले के लसुडली महाराजा गांव में तीन दिन से लापता एक बुजुर्ग महिला की लाश जंगल में संदिग्ध हालत में मिली

बुजुर्ग महिला के परिजनों के मुताबिक बुजुर्ग माताजी सोने के कान में आभूषण हाथ व पैर में चांदी के आभूषण पहन कर रखती थी। शुक्रवार को वह घर के आंगन में बैठी थी एक अज्ञात युवक उनका रिश्तेदार बताकर भंडारे में बुलाने का कहकर बाइक पर बैठाकर ले गया शाम तक वापिस नहीं लौटने पर मालूम किया तो पता चला कि जिस स्थान का भंडारे का बोल कर ले गया था वहां कोई आयोजन ही नहीं था।

उसके बाद पुलिस थाने में रिपोर्ट कर रात भर तलाश कर की आस पास के गांव के लोग तभी से तलाश करते रहे आज शाम बुजुर्ग महिला की लाश पास के गांव के जंगल की झाड़ियों में मिली जिसके शरीर पर चोट व कान के सोने के आभूषण गायब थे। इस गंभीर घटना पर परिजनों ने आरोपी को तलाश करने की मांग की है व लाश को रोड़ पर रखकर चक्काजाम की चेतावनी दी है।

Related News