बाँधवगढ़ में 2 दिनों में 4 लोगो को घायल करने वाले तेंदुए की मिली लोकेशन जल्द होगा रेस्क्यू

आतंकी तेंदुए ने गुरुवार की शाम ग्राम कुदरी निवासी फूलचंद सिंह को घायल कर दिया था।वही शुक्रवार की सुबह ग्राम ...

Manoj Awasthi

Published on:

आतंकी तेंदुए ने गुरुवार की शाम ग्राम कुदरी निवासी फूलचंद सिंह को घायल कर दिया था।वही शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत हिरौली के ग्राम कुदरी में लोकेश पिता क़तकु बैगा को नाले के पास हमला कर दिया था।जब ग्रामीणों ने हल्ला किया तो उसी दौरान घटना स्थल के पास ही एक घर मे घुस गया जहां रसोई के अंदर खाना पका रही मोनिका सिंह पिता उदय भान सिंह को घायल कर दिया और शुक्रवार की शाम ही ग्राम पंचायत हिरौली के खोरी गाँव मे वृद्ध मुन्ना सिंह उम्र 58 वर्ष को घायल कर दिया है। 2 दिनों के अंदर 4 लोगो को घायल करने के बाद अब क्षेत्र में आतंकी तेंदूए के नाम की दहशत हो गई है।

वनपरिक्षेत्र अधिकारी मुकेश अहिरवार का कहना है कि टाईगर की अपेक्षा तेन्दुए को ट्रैक कर पाना थोड़ा मुश्किल होता है।क्योंकि तेंदूए पेड़ो में चढ़कर खुद को छिपा लेते है। इसके साथ ही लैंटाना में या खाईयो में भी खुद को छिपा लेता है। हालांकि आज सुबह-सुबह फ्रेश पगमार्क ग्राम खोरी में ही मिले है।जिसके आधार पर विभागीय हाथियों के साथ टीम तेंदुए के रेक्सयू में जुटी हुई है।जल्द ही तेन्दुए का रेक्सयू कर लिया जाएगा।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment