Home अपना प्रदेश नेशनल न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल टेक न्यूज़ जॉब/वेकैंसीक कृषि ट्रेंडिंग न्यूज़ राशिफल ई-पेपर

नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा है निर्माण बना चर्चा का विषय

अगर आपको शासन के नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ते हुए देखना है। तो आपको जिला मुख्यालय उमरिया आना होगा। जब आप उमरिया पहुंच जाएंगे तो आप देखेंगे की अवैध काम जहां रात के अंधेरे में ...

Kumar Narayanam

Published on:

अगर आपको शासन के नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ते हुए देखना है। तो आपको जिला मुख्यालय उमरिया आना होगा। जब आप उमरिया पहुंच जाएंगे तो आप देखेंगे की अवैध काम जहां रात के अंधेरे में होते हैं। वहीं जिला मुख्यालय उमरिया में शासन के नियमों की धज्जियां खुले आम दिनदहाड़े उड़ाई जाती हैं। सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन बात सौ टके सही है।

हम आपसे बात कर रहे हैं शहर के बीचो-बीच उमरिया में हो रहे इस अवैध निर्माण की। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जो निर्माण हो रहा है वह जानकारी के द्वारा अवैध बताया जा रहा है। अवैध इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि जब उक्त भूमिका पट्टा बनाया गया था। तो इस शर्त में बनाया गया था कि इसमें पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। लेकिन जब पट्टा बन गया उसके बाद इस जमीन को बेचने का खेल चालू हुआ।तो जमीन का मालिकाना हक आज के दौर में बताया जा रहा है चौथी पार्टी तक पहुँच गया है।

RNVLive

फिलहाल उक्त मामले की शिकायत कमिश्नर शहडोल से किए जाने की तैयारी सहाफियों के द्वारा की जा रही है।जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment