नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए हो रहा है निर्माण बना चर्चा का विषय

अगर आपको शासन के नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ते हुए देखना है। तो आपको जिला मुख्यालय उमरिया आना होगा। जब ... .

---Advertisement---

अगर आपको शासन के नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ते हुए देखना है। तो आपको जिला मुख्यालय उमरिया आना होगा। जब आप उमरिया पहुंच जाएंगे तो आप देखेंगे की अवैध काम जहां रात के अंधेरे में होते हैं। वहीं जिला मुख्यालय उमरिया में शासन के नियमों की धज्जियां खुले आम दिनदहाड़े उड़ाई जाती हैं। सुनकर आपको आश्चर्य होगा लेकिन बात सौ टके सही है।

हम आपसे बात कर रहे हैं शहर के बीचो-बीच उमरिया में हो रहे इस अवैध निर्माण की। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त जो निर्माण हो रहा है वह जानकारी के द्वारा अवैध बताया जा रहा है। अवैध इसलिए बताया जा रहा है क्योंकि जब उक्त भूमिका पट्टा बनाया गया था। तो इस शर्त में बनाया गया था कि इसमें पक्का निर्माण नहीं किया जाएगा। लेकिन जब पट्टा बन गया उसके बाद इस जमीन को बेचने का खेल चालू हुआ।तो जमीन का मालिकाना हक आज के दौर में बताया जा रहा है चौथी पार्टी तक पहुँच गया है।

फिलहाल उक्त मामले की शिकायत कमिश्नर शहडोल से किए जाने की तैयारी सहाफियों के द्वारा की जा रही है।जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होगा।

Kumar Narayanam

जल,जंगल, जमीन से जुड़ी ख़बरों के साथ-साथ तात्कालिक खबरों को सटीक तथ्यों के साथ आप तक पहुँचाना एवं वाइल्ड लाइफ पर लेख लिखने में मेरी रुचि है।बीते दशक से पत्रकारिता को एक पैशन के रूप में जी रहा हूँ।

Follow Us On