महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर बच्चे बचाओ आंदोलन के संयोजक विष्णुकांत शर्मा गांधी जी के कटआउट के नीचे फूट-फूट कर रोये। विष्णुकांत शर्मा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रोते हुए बड़ी गुहार लगाई है।
दरअसल ग्वालियर के फूल बाग पार्क के बाहर विष्णु कांत शर्मा ने महात्मा गांधी का एक कटआउट लगाया, जिसमें बच्चे बचाओ आंदोलन का लोगो लगाने के साथ देश में बीते 5 सालों में 03 लाख 40 हजार 418 बच्चे गुम होने की जानकारी डिस्प्ले कि। विष्णु कांत शर्मा शोर मचाओ बच्चे बचाओ आंदोलन बीते कई सालों से चला रहे हैं, इसी कड़ी में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्होंने स्टॉल लगाकर इससे जुड़े पेम्पलेट बाँटकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया, इस दौरान महात्मा गांधी को नमन करते हुए विष्णुकांत शर्मा फूट फूट कर रोने लगे। जिसे देख उनके साथ मौजूद और चौराहे से गुजर रहे लोग भी भावुक हो गए। विष्णुकांत शर्मा के मुताबिक एनसीआरबी सहित अन्य डिटेल रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है,देश में बीते 5 सालों में 03 लाख 40 हजार 418 बच्चे गुम/चोरी/अगवा हुए,जिनमे मध्य प्रदेश में पिछले 7 सालों में 71 हजार 748 बच्चे गुम/चोरी/लापता हुए, इनमें 75 फ़ीसदी के लगभग 53 हजार 811 बेटियां शामिल है,विष्णुकांत शर्मा ने अपनी भीगी आंखों और कप-कपाती आवाज के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि बच्चों के साथ हो रहे इन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए वह सख्त कदम उठाएं।
आपको बता दे कि विष्णुकांत शर्मा ने पुण्यतिथि पर फूल बाग पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे सभी कांग्रेस पार्टी,समाजवादी पार्टी के साथ ही BJP पार्टी नेताओ को अभियान से जुड़े पेम्पलेट बांटे और उनसे इस अभियान में जुड़कर बच्चों के प्रति हो रहे अपराध को रोकने और बच्चों को खोजने के लिए मुहिम को तेज करने का आग्रह किया।