विज्ञापन

उमरिया भाजपा जिला कार्यकारिणी की घोषणा

—Advertisement—

उमरिया।भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी की सूची आखिरकार लगभग एक साल के लंबे इंतज़ार के बाद जारी हो गई। सूची सामने आते ही जहां नए पदाधिकारियों में उत्साह देखने को मिला, वहीं संगठन में हल्की-फुल्की चुटकी भी ली जाने लगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि “सूची इतनी परिपक्व होकर आई है कि शायद इसे आने में इतना समय लग गया।”

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से भाजपा जिला उमरिया की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह सूची भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल द्वारा जारी की गई है। घोषित कार्यकारिणी में संगठनात्मक संतुलन के साथ विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर धनुषधारी सिंह, राजेंद्र तिवारी, श्रीमती सावित्री चौधरी, इंद्रभान त्रिपाठी, सुमित गौतम, श्रीमती बेला सिंह सैयाम, अमृतलाल जयसवाल और अमित सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हरीश विश्वकर्मा, दीपक छतवानी और राधे कोल को जिला महामंत्री बनाया गया है।

जिला मंत्री के रूप में श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती बबली यादव, श्रीमती प्रीति प्यासी, पंकज तिवारी, राममिलन यादव, शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती पूजा बैगा और योगेश द्विवेदी को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त संगठन के अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की भी घोषणा की गई है। शंभूलाल खट्टर को कोषाध्यक्ष, श्रीमती प्रेमलता वर्मन को सह-कोषाध्यक्ष, विनय मिश्रा को कार्यालय मंत्री, नीरज चांदनी को सह-कार्यालय मंत्री, कौशल विश्वकर्मा को मीडिया प्रभारी तथा श्रीधर राव को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

"खबर वह है जिसे कोई दबाना चाहे, बाकी सब विज्ञापन है।" आम आदमी की आवाज़ को ताक़त देना ही हमारा उद्देश्य है। अगर आपके आसपास भ्रष्टाचार, अपराध, शोषण या कोई अन्य महत्वपूर्ण घटना हो रही है, तो हमें तुरंत कॉल करें या वीडियो/फोटो भेजें। हमारा नंबर है 09425184353। आपकी पहचान और नाम पूरी तरह गोपनीय रखे जाएंगे। आपकी दी गई सूचना बदलाव की शुरुआत बन सकती है।…. और पढ़ें

Related News