Home अपना प्रदेश नेशनल न्यूज बिजनेस लाइफ स्टाइल टेक न्यूज़ जॉब/वेकैंसीक कृषि ट्रेंडिंग न्यूज़ राशिफल ई-पेपर

धमका कर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने 12वी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था। आरोपी ने 12वीं की छात्रा के ...

Vikas Gupta

Published on:

धमका कर 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर पुलिस ने 12वी की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। केस दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी शहर छोड़ने की तैयारी में था। आरोपी ने 12वीं की छात्रा के घर में छत के रास्ते दाखिल होकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने छात्रा को धमकी दी थी कि उसने शोर मचाया तो उसे बदनाम कर देगा जिससे उसकी सगाई टूट जाएगी। दुष्कर्म के बाद युवती ने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया और पुलिस से शिकायत की। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

दरअसल घाटीगांव थाना क्षेत्र निवासी 17 साल की छात्रा देर रात को वह अपने कमरे में सो रही थी। सोते समय उसे लगा कि कोई उसके शरीर पर हाथ लगा रहा है। जब नींद खुली तो पड़ोस में रहने वाला विवेक उसके कमरे में था। छात्रा ने विरोध करना चाहा तो विवेक ने उसे धमकाया कि यदि उसने शोर मचाया तो वह उसे बदनाम कर देगा। जिससे हाल ही में तय हुई छात्रा की सगाई तुड़वा देगा। इसके बाद उसने छात्रा का एक हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

RNVLive

घटना के बाद वह छात्रा को धमकाते हुए भाग गया। घर में घुसकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विवेक कुमार मामला दर्ज होने का पता चलते ही भागने की तैयारी में है। जिस पर पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। लेकिन आरोपी अपने घर पर नहीं मिला। पुलिस की टीम ने उसके संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। तभी पता लगा कि वह बस स्टैंड पर देखा गया है। जिस पर पुलिस की टीम ने उसे बस स्टैंड से पकड़कर हवालात पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

for more updates subscribe our channel

Subscribe
Follow us on

Related news

Leave a Comment