विज्ञापन

रात में दिवार में सेंधमारी कर शिवम ज्वेलर्स में घुसे चोर हुई लाखों की चोरी 

ठण्ड की रात में दिवार में सेंधमारी कर शिवम ज्वेलर्स में घुसे चोर हुई लाखों की चोरी 

—Advertisement—

बालाघाट के बिरसा थाना क्षेत्र के मंडई ग्राम में स्थित शिवम ज्वेलर्स में बीती देर रात अज्ञात चोरो ने दुकान की दीवार तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दुकानदार अनिल पटले के अनुसार दीवार तोड़कर चोरो ने दुकान के अंदर रखे चांदी के पायल, कटोरी, चम्मज सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। 

घटना की जानकारी दुकानदार को पास ही स्थित पान दुकान के दुकानदार से मिली। जिसने सुबह शिवम ज्वेलर्स के संचालक अनिल पटले को सूचना दी कि दुकान की दीवार टूटी है, जिसके बाद आनन-फानन में दुकानदार दुकान पहुंचा और शटर खोलकर देखा तो पता चला कि दुकान से चोर चांदी के ज्वेलर्स की चोरी कर ले गए है। संचालक अनिल पटले ने बताया कि चोर लगभग तीन लाख रूपए के जेवरातो और सामानो की चोरी कर ले गए है। 

घटना की जानकारी के बाद  पुलिस दुकान से चोरी गए सामानों के अलावा चोरी की वारदात की तफ्तीश कर रही है। बिरसा थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, घटनास्थल की बारिकी से जांच करने और चोरी गए सामानों की जानकारी लेने कहा गया है, जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि चोरी कितने की हुई है। मामले में सभी एंगल से जांच की जाएगी और अज्ञात आरोपी का शीघ्र ही पता लगाया जाएगा।

Vedo Creator,Voice Over,Script Writer के रूप में देश के कई मीडिया संस्थान में काम करने के बाद अब डिजिटल क्रांति के युग में आम आदमी की आवाज बनना चाहती हूँ। देश दुनिया की ख़बरों पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ चौपाल की ख़बरों को भी अब सत्ता के गलियारों तक पहुचाने के लिए लिखने का प्रयास कर रही हूँ।…. और पढ़ें

Related News