विज्ञापन

दमोह जिले के मेले में खुलेआम जुआँ खेलने का Vedio Viral

दमोह जिले के मेले में खुलेआम जुआँ खेलने का वीडियो वायरल

—Advertisement—

बटियागढ़ के पास दूल्हादेव मेले में खुलेआम डाले गए खुड़खुड़ा खेल के फड़,हार जीत के दांव लगाते वीडियो वायरल…दमोह जिले के बटियागढ़ नगर से कुछ ही दूरी पर स्थित जंगल मे दूल्हादेव बाबा के यंहा लगने वाले मेले में जुआरियों को भरपूर मनोरंजन का मौका मिला। मेले में जगह जगह खुड़खुड़ा खेल के फड़ संचालित हुए जिसमें सैकड़ो लोग हार जीत के दांव लगाते नजर आए। फड़ खेल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें युवा और लोग खुलेआम फड़ पर रुपये रखकर दांव लगा रहे वही फड़ो के संचालक इनकी हार जीत तय करते हैं।

See Viral Vedio

खुड़खुड़ा फड़ के संचालक पोस्टर पर ताश और अन्य जीवों के चित्रों की आकृतियां बनाकर दुकानें सजाते जिसमे लोग यह खेल खेलते।खास बात यह है कि धार्मिक स्थलों पर मान्यता और परम्परा के नाम पर लगने वाले इस प्रकार के मेलो में इन जुए के फड़ो पर पुलिस की नजर नही पड़ती न ही पुलिस इनके संचालको पर कार्यवाही करती जिससे ग्रामीण अंचलों में यह अवैध धंधे फलफूल रहे है।

"चौपाल से भोपाल" डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से हम आपके तक छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर सही, सटीक और प्रमाणिक तथ्यों के साथ पहुँचा रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि हर खबर बिना तोड़-मरोड़ के, निष्पक्ष रूप से, सीधे आपके सामने पहुंचे—चाहे वह आपके गांव की हो या देश की राजधानी की।…. और पढ़ें

Related News